ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर

 


ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर



 भगवान परशुराम सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी भवन में जनपदीय  ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नैमिषधाम से आए डा. केशवानंद महाराज समेत तमाम विद्वानों ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्हाेंने ब्राह्मणों को संस्कारों का पालन करने और चिंतन करने पर जोर दिया। साथ ही सम्मेलन के उद्दे्शय व लक्ष्य के बारे में बताया गया।


 

जनपद स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन में भगवान परशुराम सभा ने तमाम विद्वानों को आमंत्रित किया। नैमिषधाम से आए अनंत श्री विभूषित डा. केशवानंद महाराज व अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया।

अनंत श्री ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा से समाज के हित के लिए ही कार्य किया है, समस्त संस्कार बिना ब्राह्मण की उपस्थिति बिना संभव नहीं है। सभाध्यक्ष श्यामा कांत दीक्षित ने सम्मेलन के उद्देश्य व लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनका अनुसरण करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि ब्रह्मर्षि विद्यानंद सरस्वती ने ब्राह्मण के महत्व पर चरचा करते हुए कहा कि चिंतन व संस्कार ही ब्राह्मण को सर्वश्रेष्ठ बनाती है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण  सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी ने कहा कि पारस्परिक एकता किसी भी समाज को सफलता के शिखर पर पहुंचाने का प्रथम सोपान है। स्वराज पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि असंभव शब्द का प्रयोग कायर करते हैं।