ब्राह्मण समाज की बैठक, उत्थान पर चर्चा
रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में ब्राह्मण समाज की बैठक अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक मां शारदा, भगवान परशुराम व चाणक्य सहित कई महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। मौके पर मौजूद सदस्यों ने ब्राह्मण समाज की दशा पर चिन्ता व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान के लिये विशेष चर्चा की। अनूप मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के महापुरुषों द्वारा समाज के लिए किए गए अनेकों कार्य अविस्मरणीय है। वो चाहे नीति निर्धारण हेतु चाणक्य हो या दधीचि तथा क्रांति के क्षेत्र में मंगल पाण्डेय व चन्द्रशेखर आजाद। इसके अलावे राजनीति में अटल बिहारी वाजपेई या खेल में सचिन तेंदुलकर सभी ब्राह्मण समाज के सिरमौर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजिक विकास के लिए जिला मुख्यालय समेत प्रखंड व पंचायत में सामाजिक संगठन का विस्तार जरूरी है। ताकि हर क्षेत्रों में बेहतर संस्कारयुक्त वातावरण का निर्माण हो सके। परिवार में बेहतर संस्कार निर्माण के बाद आधुनिक शिक्षा का विस्तार होगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 6 मई को होगा। बैठक में अधिकांश समाजिक लोगों की भागीदारी हो इसकी जवाबदेही मौजूद सदस्यों को दी गई।