ब्राह्मण समाज को होना होगा एकजुट

 


ब्राह्मण समाज को होना होगा एकजुट


फतेहपुर उच्च विद्यालय परिसर में ब्राह्मण एकता मंच की बैठक सोमवार को हुई। मौके पर जितेन्द्रनाथ अधिकारी ने कहा कि हमारे यहां ब्राह्मणों को अन्य समाज के लोग ठाकुर शब्द से संबोधित कर सम्मान देते हैं। ठाकुर यानी भगवान इसलिए हमें अपना आचरण भगवान की तरह करने की जरूरत है। ताकि अन्य समाज के लोग हमसे प्रेरणा ले सकें। हम अपने विचार एवं कर्म सुधारें तभी समग्र विकास होगा। जिला प्रतिनिधि शिवाजी खां ने कहा कि वर्तमान में समाज में फैले कुरीतियों को सुधारने की जरूरत है, अन्यथा पतन निश्चित है। ब्राह्मण समाज को संस्कारवान तथा रोजगारपरक शिक्षा देनी होगी तभी उद्देश्य की पूर्ति संभव है। त्रिलोचन पाण्डे ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को एक साजिश के तहत समाजिक एवं राजनैतिक रूप से उपेक्षित किया गया है, जबकि हमारे ऋषि मुनियों ने योग, वेद, उपनिषद सब कुछ दिए हैं तथा हमारे पूर्वज देशहित में बलिदान देने में भी पीछे नहीं हटे हैं। इसके बाद भी हमारा समाज बीमार है। मनोज झा ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को दिखावा न कर अपने कार्य के प्रति ईमानदार होना होगा।